टीम इंडिया को हराने का मंत्र देकर ऑस्ट्रेलिया में निशाने पर आए क्लार्क

माइकल क्लार्क पर आरोप- पूर्व कप्तान ने उस संस्कृति को बढ़ावा दिया कि टीम जीतने के लिए धोखेबाजी पर आमादा हो गई.

Advertisement
माइकल क्लार्क (ट्विटर) माइकल क्लार्क (ट्विटर)

विश्व मोहन मिश्र

  • सिडनी,
  • 29 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने उस संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद की, जिससे गेंद से छेड़खानी जैसे विवाद पैदा हुए. उन्होंने एक शीर्ष प्रसारक को ‘सुर्खियों के पीछे भागने वाला कायर’ कहा.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है और बुधवार को क्लार्क ने कहा ,‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को इस बारे में सोचना छोड़ देना चाहिए कि लोग उसे पसंद करते हैं या नहीं. उसे सम्मान पाने के बारे में सोचना चाहिए.’

Advertisement

उन्होंने कहा ,‘आक्रामक क्रिकेट खेलें. हमें पसंद हो या नहीं, लेकिन यह हमारे खून में है.’ पूर्व खिलाड़ी साइमन कैटिच ने उन पर आरोप लगाया था कि इसी तरह के रवैये ने टीम को धोखेबाजी तक पहुंचा दिया.

मेलबर्न के खेल प्रसारक और लेखक गेरार्ड वाटले ने कहा कि क्लार्क की इस तरह की सोच ने उस संस्कृति को बढ़ावा दिया कि टीम जीतने के लिए धोखेबाजी पर आमादा हो गई.

क्लार्क ने जवाब में कहा ,‘‘गेरार्ड वाटले ने यह कहा कि गेंद से छेड़खानी जैसे मसलों के लिए मैं जिम्मेदार हूं तो वह कुछ और नहीं, बल्कि सुर्खियों के पीछे भागने वाले कायर हैं.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »