BCCI ने यूसुफ पठान को हांगकांग टी-20 लीग खेलने की नहीं दी इजाजत

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार सच्चाई यह है कि यूसुफ वहां खेलने के इच्छुक थे क्योंकि उन्होंने यूसुफ को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया था. यह टी-20 लीग है और इसलिए हमने उन्हें बता दिया है कि वह वहां नहीं जा सकते. अब यह मामला यहीं खत्म हो गया है.

Advertisement
युसुफ पठान को नहीं मिली खेलने की इजाजत युसुफ पठान को नहीं मिली खेलने की इजाजत

IANS

  • मुंबई,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान हांगकांग टी-20 लीग में नहीं खेल पाएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी है. बीसीसीआई ने उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है, इससे पहले यूसुफ ने कहा था कि भारतीय बोर्ड ने उन्हें हांगकांग टी-20 लीग में खेलने के लिए एनओसी दे दी है. लेकिन अब बोर्ड का कहना है कि उसने यूसुफ को एनओसी नहीं दी है.

Advertisement

के एक अधिकारी के अनुसार सच्चाई यह है कि यूसुफ वहां खेलने के इच्छुक थे क्योंकि उन्होंने यूसुफ को ब्रांड एम्बेसडर के रूप में आमंत्रित किया था. यह टी-20 लीग है और इसलिए हमने उन्हें बता दिया है कि वह वहां नहीं जा सकते. अब यह मामला यहीं खत्म हो गया है.

यूसुफ ने 11 फरवरी को कहा था कि उन्हें ई-मेल के जरिए मिल गई है, उन्होंने साथ ही कहा था कि उन्होंने अभी तक मेल खोला नहीं है. खिलाड़ी ने कहा था कि बड़ौदा क्रिकेट संघ और उनके राज्य क्रिकेट संघ ने भी उन्हें एनओसी प्रदान कर दी है. गौरतलब है कि हांगकांग लीग का आयोजन आठ से 12 मार्च तक किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »