प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराफात और तस्किन के लिए रो पड़े बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा

अपने बयान के दौरान मुर्तजा की आवाज में भारीपन और कंपकपाहट को साफ महसूस किया जा सकता था. उन्हें संवाददाताओं से बात करने के बाद कमरे से बाहर निकलते हुए आंसू पोंछते भी देखा गया था.

Advertisement
तस्किन अहमद के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोए मशरफे मुर्तजा तस्किन अहमद के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोए मशरफे मुर्तजा

सूरज पांडेय

  • बंगलुरु,
  • 21 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा रविवार को गेंदबाज तस्किन अहमद और अराफात सनी के बारे में बात करते वक्त रो पड़े. गौरतलब है कि ICC ने शनिवार को दोनों गेंदबाजों को भारत में जारी वर्ल्ड टी-20 के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी के आरोप में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है.


तस्किन, अराफात की संदिग्ध गेंदबाजी की रिपोर्ट के बाद बांग्लादेश प्रबंधन इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे ICC के इस नियम को लागू करेंगे, लेकिन इससे टीम को एक बड़ा झटका लगा है. बांग्लादेश की टीम ने इस फैसले के खिलाफ उचित कदम उठाने हेतु चर्चा के लिए शनिवार को एक बैठक की, लेकिन टीम प्रबंधन के सुझाव के तहत सभी ने ICC के इस फैसले का समर्थन करने का निर्णय लिया.

Advertisement


मुर्तजा ने कहा, 'कुछ प्रक्रिया है, जिसका हम पालन करेंगे. हम जो भी कहना चाहते हैं, वो बीसीबी से कहेंगे. बोर्ड कोई फैसला लेगा और आईसीसी से बातचीत करेगा.' कप्तान ने कहा कि नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान तस्किन की गेंदबाजी कहीं से भी अवैध साबित नहीं होती. उन्होंने इस मैच के दौरान एक भी बाउंसर नहीं मारा.


अपने बयान के दौरान मुर्तजा की आवाज में भारीपन और कंपकपाहट को साफ महसूस किया जा सकता था. उन्हें संवाददाताओं से बात करने के बाद कमरे से बाहर निकलते हुए आंसू पोंछते भी देखा गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »