ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स विदेशी टूर्नामेंट्स के लिए तैयार, ये 5 खिलाड़ी खेलेंगे CPL

ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ी कैरेबियाई प्रीमियर लीग के लिए चुने गए हैं. टूर्नामेंट के आयोजकों को त्रिनिदाद एवं टोबैगो सरकार ने आयोजन की अनुमति दे दी है. यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा.

Advertisement
Cricket Australia Cricket Australia

aajtak.in

  • सिडनी,
  • 14 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेट खिलाड़ी कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने के लिए तैयार है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन इंग्लैंड रवाना होंगे जहां उन्हें घरेलू सत्र शुरू होने के बाद टी-20 टूर्नामेंट में नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व करना है.

यह पता चला है कि 37 साल के क्रिश्चियन को इंग्लैंड रवाना होने के लिए सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. क्रिश्चियन के अलावा मार्नुस लाबुशेन, मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के कुल 18 खिलाड़ियों का काउंटी टीमों से करार है.

Advertisement

क्रिश्चियन के अलावा हालांकि सभी के करार को रद्द या स्थगित कर दिया गया. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि घरेलू क्रिकेट एक अगस्त से शुरू होगा, लेकिन अभी तारीखों की पुष्टि नहीं की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को हालांकि ‘ट्रैवल कॉरिडोर छूट’ के कारण 14 दिनों तक पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं होगी.

ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ी कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लिए चुने गए हैं. टूर्नामेंट के आयोजकों को त्रिनिदाद एवं टोबैगो सरकार ने आयोजन की अनुमति दे दी है. यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से शुरू होगा.

सीपीएल की नीलामी में जिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने बोली लगाई उसमें मार्कस स्टोइनिस (बारबाडोस ट्रिडेंट्स), क्रिस लिन, बेन डंक (सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स), फवाद अहमद (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) और क्रिस ग्रीन (गुयाना अमेजॉन वारियर्स) शामिल हैं.

Advertisement

सीपीएल के नियमों के मुताबिक विदेशी खिलाडियों को त्रिनिदाद एवं टोबैगो आने के बाद 14 दिनो तक पृथकवास में रहना होगा. ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने टीम के सितंबर में इंग्लैंड दौरे का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लिए प्रतिबंधों में छूट दी जाएगी.

लैंगर ने न्यूज कॉर्प से कहा, ‘वहां पर अभी भी कौन खेल सकता है और कौन नहीं इसे लेकर काफी सख्त प्रतिबंध हैं.’ उन्होंने कहा, ‘अगर वे इस मुद्दे का निपटारा करते है तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिलेंगे और खिलाड़ी भी जहां संभव है वहां क्रिकेट खेल सकेंगे.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »