0 पर 3 विकेट... ऑस्ट्रेलिया के साथ ढाका में हो गया 'कांड', 23 साल बाद लौटा डरावना रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट बिना कोई रन बनाए गंवा दिए और वनडे इतिहास में ऐसा करने वाली सिर्फ चौथी टीम बन गई. 23 साल बाद यह दुर्लभ रिकॉर्ड दोहराया गया है. इससे पहले 2003 विश्व कप में बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन विकेट शून्य पर खोए थे. ढाका में मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तनवीर इस्लाम की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई.

Advertisement
तस्कीन अहमद ने दिया 0 पर दिया पहला झटका (फोटो, X @BCBtigers) तस्कीन अहमद ने दिया 0 पर दिया पहला झटका (फोटो, X @BCBtigers)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नी दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की ऐसी दुर्गति हुई, जिसे क्रिकेट इतिहास लंबे समय तक याद रखेगा. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले तीन विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए और वह वनडे इतिहास में ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली सिर्फ चौथी टीम बन गई. इससे पहले आखिरी बार 2003 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम पहले तीन विकेट शून्य पर खो बैठी थी, जब श्रीलंका के चमिंडा वास ने मैच की पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी.

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ ढाका वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही. चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट खाता खोले बिना आउट हुए. इसके बाद कूपर कोनोली दूसरी ओवर की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. टीम इस झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ भी बिना रन बनाए आउट हो गए.

स्कोरबोर्ड पर एक भी रन नहीं था और ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में बैठ चुके थे. वनडे क्रिकेट के 50 साल से ज्यादा लंबे इतिहास में यह सिर्फ चौथा मौका है, जब किसी टीम ने अपना पहला रन बनाने से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए.

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ऐसा होने वाली आखिरी टीम खुद बांग्लादेश थी. 2003 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में चमिंडा वास ने पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर बांग्लादेश को 0 पर 3 विकेट के स्कोर पर पहुंचा दिया था. अब 23 साल बाद वही बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसी दर्द का एहसास करा रहा है.

Advertisement

मुस्ताफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद ने नई गेंद से कहर बरपाया. मुस्ताफिजुर ने मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली और एलेक्स कैरी समेत शुरुआती बल्लेबाजों को चलता किया, जबकि तस्कीन ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लिया. बाद में तनवीर इस्लाम ने कप्तान जोश इंगलिस और कैमरून ग्रीन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें और बढ़ा दीं.

एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 रन पर 4 विकेट था. कप्तान जोश इंगलिस (34) और कैमरून ग्रीन (25) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज लगातार दबाव बनाए रहे. 28 ओवरों के आसपास ऑस्ट्रेलिया 113/6 के स्कोर पर संघर्ष करता नजर आया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि सीरीज के पहले वनडे में भी उसे बांग्लादेश के हाथों 86 रन (DLS) से हार का सामना करना पड़ा था. अब दूसरे मैच में भी टीम बैकफुट पर नजर आ रही है और मेजबान बांग्लादेश ऐतिहासिक सीरीज जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »