तीसरे टेस्ट में 6 बदलाव के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बुरी तरह हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में छह बदलाव के साथ उतरने का फैसला किया है. एडीलेड ओवल में होने वाले सीरीज के इस आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन खिलाड़ी पदार्पण करेंगे. इनमें पीटर हैंड्सकॉम्ब, निक मैडिंसन और मैच रेनशॉ शामिल हैं.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने किए छह बदलाव ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने किए छह बदलाव

IANS / अमित रायकवार

  • एडीलेड,
  • 21 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बुरी तरह हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में छह बदलाव के साथ उतरने का फैसला किया है. एडीलेड ओवल में होने वाले सीरीज के इस आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से तीन खिलाड़ी पदार्पण करेंगे. इनमें पीटर हैंड्सकॉम्ब, निक मैडिंसन और मैच रेनशॉ शामिल हैं.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में छह बदलाव
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, 'मैट ने बहुत कम समय में खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा के तौर पर स्थापित किया है. वह अच्छे फॉर्म में हैं और हमें उनमें भविष्य की अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं.' होंस ने कहा, 'पीटर ने भी पिछले कुछ सत्रों से तथा ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वह एक अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी हैं और हमें विश्वास है कि वह और ऊंचे स्तर पर सफलता हासिल करेंगे.'

युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया
उन्होंने आगे कहा, 'निक बहुत ही प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर हैं और हमारा मानना है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल करने का यह सबसे उपयुक्त समय है.' तस्मानिया के जैक्सन बर्ड और दक्षिणी के चैड सेयर्स को अतिरिक्त तेज गेंदबाजों के रूप में शामिल किया गया है.

Advertisement

मैथ्यू वेड को मिला मौका
विकेटकीपर मैथ्यू वेड को भी दोबारा मौका दिया गया है. वेड ने मार्च, 2013 में के खिलाफ दिल्ली में आखिरी टेस्ट खेला था.

ऑस्ट्रेलिया टीम :

स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर (उप-कप्तान), जैक्सन बर्ड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोस हाजलेवुड, उस्मान ख्वाजा, नेथन लियोन, निक मैडिंसन, मैट रेनशॉ, चैड सेयर्स, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »