T-20: कंगारू गेंदबाज ने किया इस साल 3 हैट्रिक लेने का कारनामा

ऑस्ट्रेलियाई की ओर से 7 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके 31 साल के टाई ने बैग बैश लीग में इस साल की अपनी तीसरी हैट्रिक पूरी की.

Advertisement
एंड्र्यू टाई एंड्र्यू टाई

विश्व मोहन मिश्र

  • सिडनी,
  • 23 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

किसी गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना किसी सपने के सच होने से कम नहीं. लेकिन अगर कोई गेंदबाज एक साल में तीन बार यह कारनामा कर ले, तो क्या कहने. ऐसा ही किया है तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने. ऑस्ट्रेलियाई की ओर से 7 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके 31 साल के टाई ने बैग बैश लीग में इस साल की अपनी तीसरी हैट्रिक पूरी की.

Advertisement

पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से खिलते हुए एंड्रयू टाई ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 3.4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इस हैट्रिक के साथ ही उन्होंने 2017 में अपनी तीसरी हैट्रिक पूरी की. मजे की बात है कि बिग बैश की यह महज तीसरी हैट्रिक है, जिनमें से दो अकेले टाई के नाम हैं.

2017 में एंड्रयू टाई की हैट्रिक

1.जनवरी में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम, विरुद्ध ब्रिस्बेन हीट, बिग बैश लीग

2. अप्रैल में गुजरात लॉयंस टीम, विरुद्ध पुणे सुपरजायंट, आईपीएल

3. दिसंबर में पर्थ स्कॉर्चर्स टीम, विरुद्ध सिडनी सिक्सर्स, बिग बैश लीग

एक साल में तीन हैट्रिक जमाने वाले

चार्ली पार्कर, 1924

जिमी मैथ्यूज, 1912

डीन हैडली, 1996

एंड्रयू टाई , 2017

अमित मिश्रा की बराबरी की

टी-20 इतिहास की बात करें, तो अब तक दो ही गेंदबाज 3-3 हैट्रिक ले पाए हैं. एंड्रयू टाई से पहले अमित मिश्रा ने तीन हैट्रिक जमाई थी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे अमित मिश्रा ने आईपीएल मुकाबले में यह कारनामा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement