Advertisement

क्रिकेट

अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं आफरीदी की बेटी, ये क्रिकेट स्टार दे बैठा दिल

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST
  • 1/7

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के दामाद बनने जा रहे हैं. शाहीन की शादी शाहिद आफरीदी की बड़ी बेटी अक्शा से होगी. शाहिद आफरीदी ने इसकी पुष्टि कर दी है. 
 

  • 2/7

शाहिद आफरीदी ने कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था. दोनों परिवार इस बात पर सहमत हैं और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी.

  • 3/7

शाहिद आफरीदी ने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. शाहीन के पिता अयाज खान ने भी पुष्टि की है. उन्होंने शाहिद आफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे स्वीकार भी कर लिया गया है.

Advertisement
  • 4/7

अयाज खान ने कहा कि हम बहुत खुश हैं और दोनों परिवार पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर चर्चा कर रहे थे. उम्मीद है कि तारीख का फैसला भी जल्द ही हो जाएगा. बता दें अक्शा शाहिद आफरीदी की बड़ी बेटी हैं. 

  • 5/7

अक्शा का जन्‍म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था. वह अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रहती हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अपनी बेटियों को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं. लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैचों में कई बार उनकी बेटियाें की तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी हैं. 

  • 6/7

शाहिद आफरीदी की पांच बेटियां हैं. पिछले साल फरवरी में उनकी पांचवीं बेटी ने जन्म लिया. शाहिद आफरीदी ने अपनी छोटी बेटी के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी. 

Advertisement
  • 7/7

वहीं, शाहीन आफरीदी की बात करें तो वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य गेंदबाज हैं. उन्होंने 2018 से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.2000 में जन्मे शाहीन देश के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं. शाहीन आफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अब तक 15 टेस्ट, 22 वनडे इंटरनेशनल और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. शाहीन आफरीदी ने टेस्ट में 48, वनडे में 45 और टी20 में 24 विकेट अपने नाम किए हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement