Advertisement

आईपीएल 2026

IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों का महा-जमावड़ा, 7 साल बाद देसी हाथों में 10 टीमों की कमान

aajtak.in
  • मुंबई ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST
  • 1/8

मुंबई में IPL 2026 से पहले लीग के सभी 10 टीमों के कप्तान इकट्ठा हुए. जहां आगामी सीजन के लिए पारंपरिक कैप्टनंस फोटो सेशन का आयोजन किया गया.
 

  • 2/8

इस खास मौके पर सभी कप्तानों ने एक साथ फोटो खिंचवाई, जो हर साल IPL के आधिकारिक लॉन्च से पहले सबसे चर्चित पलों में से एक माना जाता है. 

  • 3/8

इस फोटोशूट के साथ ही टूर्नामेंट की उल्टी गिनती तेज हो गई है. जो 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है. 

Advertisement
  • 4/8

मुंबई में इस खास जुटान में कई बड़े नाम नजर आए, जिनमें हार्द‍िक पंड्या,श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और र‍ियान पराग शामिल थे. सभी 10 टीमों के कप्तानों ने इस पारंपरिक फोटो सेशन में हिस्सा लिया.

  • 5/8

इस बार राजस्थान रॉयल्स की कमान पूरी तरह से रियान पराग के हाथों में होगी, क्योंकि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंस का हिस्सा बन चुके हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी बदलाव के साथ उतरना होगा, जहां ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया गया है, जबकि पैट कम‍िंंस  चोट से उबर रहे हैं.

  • 6/8

बाकी आठ टीमों ने अपने कप्तानों पर भरोसा कायम रखा है, जो पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा स्थिरता दिखाता है. खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत में सभी टीमें भारतीय कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी, जब तक कमिंस की वापसी नहीं हो जाती. इससे पहले 2019 के सीजन में ऐसा देखने को मिला था.

Advertisement
  • 7/8

IPL 2026 के लिए कप्तानों की पूरी लिस्ट 

  1. चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़
  2. दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल
  3. गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल
  4. कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे
  5. मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या
  6. राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग
  7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार
  8. सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (अंतरिम)
  9. पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर
  10. लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत

 

  • 8/8

All Photos: X/@@IPL

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement