फरवरी का महीना क्रिकेट के दो सितारों के नाम रहा- एक भारत से, दूसरा पाकिस्तान से. शानदार प्रदर्शन के दम पर अरुंधति रेड्डी और साहिबजादा फरहान ने आईसीसी के मंच पर अपना परचम लहराया. (Photo AP/Instagram)
भारत की मीडियम पेसर अरुंधति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसी धारदार गेंदबाजी की, जिसने पूरी सीरीज का रुख बदल दिया. तीन मैचों की टी20 सीरीज में उन्होंने सिर्फ 7.25 की किफायती इकॉनॉमी से 8 विकेट झटके और भारत को 2-1 की यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. (Instagram/arundhati.reddy)
यही प्रदर्शन उन्हें फरवरी की आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द मंथ का खिताब दिलाने के लिए काफी रहा. रेड्डी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का पल है, खासकर इसलिए क्योंकि टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही सरजमीं पर हराया- जो हमेशा बड़ी चुनौती होती है. (Instagram/Arundhati Reddy)
दूसरी ओर, पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले से तूफान मचा दिया. नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ते हुए उन्होंने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. (Sahibzada Farhan/AP)
फरहान ने एक ही टूर्नामेंट में 383 रन बनाकर विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सात मैचों में उनकी यह विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें फरवरी का आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द मंथ बनाने के लिए काफी रही. (Sahibzada Farhan/ PTI)
साहिबजादा ने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप में शतक लगाया और एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा. (Sahibzada Farhan/AP)