Advertisement

Asian Games 2026 Day 3 Highlights: भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता गोल्ड मेडल, बैडमिंटन-वुशू में भी मेडल पक्के

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क | नागोया | 23 सितंबर 2026, 7:04 AM IST

Asian Games 2026 Day 3 Live Updates: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज (22 सितंबर) तीसरा दिन है. भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी, तलवारबाजी, शूटिंग, करारे, घुड़सवारी, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग जैसे खेले में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. एशियन गेम्स में तीसरे दिन के एक्शन से जड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन. (Photo: Reuters)

एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन यानी मंगलवार 22 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल देश की झोली में डाल दिया. इसके अलावा बैडमिंटन, वुशू, बॉक्सिंग और हॉकी के मैदान से भी भारत के लिए बहुत ही बेहतरीन और जोश बढ़ाने वाली खबरें सामने आई.

कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों के विशाल अंतर से रौंदकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इसके साथ ही भारत ने अपने पिछले एशियन गेम्स के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव भी कर लिया है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार 79 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष (49 रन)* और शफफाली वर्मा (48 रन) ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेलीं.

जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 15.4 ओवरों में महज 69 रनों पर ढेर हो गई. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरानी, शफफाली वर्मा और श्रेयंका पाटिल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी.

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तहलका मचाते हुए 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी और युवा आयुष श्येती ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की कर दी है. इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम ने कम से कम एक मेडल पक्का कर लिया है.

भारत की स्टार एथलीट रोशबीना देवी ने मकाऊ की चू मान सिन को पॉइंट डिफरेंस (WPD) के आधार पर करारी मात दी. इसके साथ ही वह महिलाओं की 60 किग्रा सांडा (Sanda) स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं और देश के लिए एक और मेडल पक्का कर लिया.

बॉक्सिंग की बात करें तो पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में भारत के जादुमणी सिंह मंडेम्बाम ने नेपाल के चंद्र बहादुर थापा के खिलाफ रिंग में अपना दबदबा बनाया. जादुमणी ने सर्वसम्मति से 5-0 से मुकाबला जीतकर शानदार अंदाज में राउंड ऑफ 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में प्रवेश किया.
 

4:25 PM (एक महीने पहले)

जय मीना सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचे

Posted by :- Amit

भारत के जय मीना ने ग्रुप D में पाकिस्तान के अराइन हुसैन को 4-0 से हराकर सॉफ्ट टेनिस के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. अब उनका मुकाबला फ़िलीपींस के शेरविन नुगुइट से होगा, जबकि आर्यन ठाकुर और आध्या तिवारी ने भी सिंगल्स मुकाबलों में जीत हासिल की.

3:20 PM (एक महीने पहले)

भारत के लिए एक और मेडल पक्का

Posted by :- Amit

वुशू में भारत के लिए शानदार खबर सामने आई है. रोशिबिना देवी ने चू मैन सिन को हराकर महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

2:51 PM (एक महीने पहले)

बैडमिंटन में मेडल मिलना तय

Posted by :- Amit

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना मेडल पक्का कर लिया है.

1:39 PM (एक महीने पहले)

भारत के पदकों की लिस्ट

Posted by :- Anurag Jha

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
7. महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड

Advertisement
1:38 PM (एक महीने पहले)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है. मौजूदा एशियन गेम्स में भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है. भारत के नाम पर मौजूदा एशियन गेम्स में अब 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज हो चुके हैं.

12:56 PM (एक महीने पहले)

लक्ष्य सेन का पलटवार

Posted by :- Anurag Jha

मेन्स टीम बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में भारत जापान के खिलाफ 1-0 से आगे है. भारत के लक्ष्य सेन ने विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता और वर्ल्ड नंबर-7 कोदाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराया. तीसरे गेम में 13-19 से पिछड़ने के बाद लक्ष्य ने सनसनीखेज वापसी की.

11:22 AM (एक महीने पहले)

टेबल टेनिस में हारी मेन्स टीम

Posted by :- Anurag Jha

भारतीय मेन्स टेबल टेनिस टीम का सफर एशियन गेम्स 2026 में समाप्त हो गया है. प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत को साउथ कोरिया ने 3-0 से हरा दिया. हरमीत देसाई, मानुष शाह और मानव ठक्कर अपने-अपने मुकाबले हार गए.

10:58 AM (एक महीने पहले)

भारत-श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच जारी

Posted by :- Anurag Jha

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता का गोल्ड मेडल मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में जारी है. इस मुकाबले से जड़े सभी अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

10:29 AM (एक महीने पहले)

Badminton में भारत को तगड़ा झटका

Posted by :- Anurag Jha

 बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है. पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने अपने-अपने सिंगल्स मैच गंवा दिए. भारत क्वार्टर फाइनल में जापान के हाथों 1-3 से हार गया.

Advertisement
9:42 AM (एक महीने पहले)

भारत ने थाईलैंड को हराया

Posted by :- Anurag Jha

विमेंस टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत ने थाईलैंड को 3-2 से हराया. श्रीजा अकुला ने निर्णायक गेम में जीत हासिल की. उससे पहले यशस्विनी घोरपड़े ने दो मुकाबले जीते थे. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना दोपहर 3: 50 बजे से उत्तर कोरिया से होगा.

9:35 AM (एक महीने पहले)

एशियन गेम्स 2026 में भारत के अबतक कितने मेडल?

Posted by :- Anurag Jha

1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर
3. रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर
4. सुचिका तरियाल- विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा (MMA)- ब्रॉन्ज
5. रुद्रांक्ष पाटिल- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): ब्रॉन्ज
6. हिमांशु ढिल्लों- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर

9:29 AM (एक महीने पहले)

बॉक्सिंग में साक्षी की जीत

Posted by :- Anurag Jha

बॉक्सर साक्षी चौधरी विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं. उन्होंने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को पहले राउंड में 5-0 से हराया.

9:28 AM (एक महीने पहले)

Badminton में तृषा-गायत्री ने किया बड़ा उलटफेर

Posted by :- Anurag Jha

विमेंस टीम बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में भारत अब जापान के खिलाफ 1-2 से पीछे है. तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी फुकुशिमा/मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराकर सबको चौंका दिया.

9:09 AM (एक महीने पहले)

Asian Games 2026 India Live: भारत मलेशिया से हारा

Posted by :- Anurag Jha

सेपक टकरा में ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में भारत को मलेशिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. ग्रुप बी में भारत अपना अगला मैच फिलीपींस के खिलाफ 23 सितंबर को खेलेगा.

Advertisement
8:57 AM (एक महीने पहले)

तैराकी में अच्छी खबर

Posted by :- Anurag Jha

तैराकी में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. भारत मेन्स 4x100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गया है. फाइनल दोपहर 2:55 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा.

8:55 AM (एक महीने पहले)

शूटिंग में लगी निराशा हाथ

Posted by :- Anurag Jha

इलावेनिल वलारिवन और पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय जोड़ी से गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वो गोल्ड तो दूर, ब्रॉन्ज भी नहीं हासिल कर पाई.

8:32 AM (एक महीने पहले)

ब्रॉन्ज जीतने से चूके चेतन

Posted by :- Anurag Jha

कराटे में चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला हार गए. मेन्स कुमिते 84 किलोग्राम वर्ग में चेतन भट्ट को चीनी ताइपे के चुंग मेन-यू ने हरा दिया.

8:28 AM (एक महीने पहले)

ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगे चेतन भट्ट

Posted by :- Anurag Jha

कराटे में चेतन भट्ट ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेंगे. मेन्स कुमिते 84 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में चेतन भट्ट 0-8 से हार गए.
 

8:26 AM (एक महीने पहले)

Asian Games 2026 India Live: पीवी सिंधु के बाद उन्नति भी हारीं

Posted by :- Anurag Jha

बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत फिलहाल जापान के खिलाफ 0-2 से पीछे है. उन्नति हुड्डा को वर्ल्ड नंबर-7 टोमोका मियाजाकी के हाथों 16-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
8:22 AM (एक महीने पहले)

कबड्डी में भारत ने साउथ कोरिया को हराया

Posted by :- Anurag Jha

 कबड्डी में भारतीय मेन्स टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में साउथ कोरिया को 63-31 से करारी शिकस्त दी.

8:00 AM (एक महीने पहले)

Table Tennis में भारत की वापसी

Posted by :- Anurag Jha

टेबल टेनिस की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने वापसी की है. भारत और थाईलैंड के बीच जारी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्कोर 1-1 हो चुका है. यशस्विनी घोरपड़े ने अपना मैच 3-2 से जीतकर भारत को बराबरी पर पहुंचाया.

7:39 AM (एक महीने पहले)

सॉफ्ट टेनिस में भारत की पाकिस्तान पर जीत

Posted by :- Anurag Jha

सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जय मीणा मेन्स सिंगल्स स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. जय ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के हुसैन अराइन को 4-0 (4-2, 4-0, 4-2, 4-0) से हराया.

7:29 AM (एक महीने पहले)

Wushu में अच्छी खबर नहीं

Posted by :- Anurag Jha

वुशू में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है. विमेंस नानक्वान और नंदाओ फाइनल स्पर्धा में लैंग्लेनटोम्बी देवी ने 9वां स्थान प्राप्त किया. इस स्पर्धा में कुल 10 खिलाड़ी भाग ले रही थीं.

7:24 AM (एक महीने पहले)

Badminton Updates: पीवी सिंधु हारीं

Posted by :- Anurag Jha

विमेंस बैडमिंटन टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत जापान के खिलाफ 0-1 से पीछे है. पीवी सिंधु को पहले मैच में तीन बार की विश्व चैम्पियन अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा. यामागुची ने 21-23, 21-18, 21-11 से मुकाबला जीता.

Advertisement
7:20 AM (एक महीने पहले)

Table Tennis में श्रीजा अकुला हारीं

Posted by :- Anurag Jha

टेबल टेनिस की महिला टीम स्पर्धा में भारत और थाईलैंड के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला चल रहा है. थाईलैंड ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीजा अकुला एक समय 2 गेम से आगे थीं, लेकिन अगले 3 गेम हार गईं.

6:49 AM (एक महीने पहले)

Shooting फाइनल में पहुंचे इलावेलिन-पार्थ

Posted by :- Anurag Jha

इलावेलिन वलारिवन और पार्थ राकेश माने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं. दोनों ने कुल मिलाकर 634.6 अंक अर्जित किए और दूसरा स्थान हासिल किया. फाइनल सुबह 8:25 बजे होगा.

6:46 AM (एक महीने पहले)

Badminton में पीवी सिंधु ने जीता पहला गेम

Posted by :- Anurag Jha

विमेंस बैडमिंटन टीम इवेंट में भारत क्वार्टर फाइनल में जापान का सामना कर रहा है. फिलहाल पीवी सिंधु का सामना वर्ल्ड नंबर-3 अकाने यामागुची से हो रहा है. सिंधु ने पहला गेम 23-21 से जीत लिया है.

6:42 AM (एक महीने पहले)

Asian Games 2026 Day 3 Live: शूटिंग में इलावेलिन-पार्थ पर नजरें

Posted by :- Anurag Jha

10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में इलावेलिन वलारिवन और पार्थ राकेश माने अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. क्वालिफिकेशन राउंड में दोनों ने अच्छी शुरुआत की है, जिसके चलते भारत दूसरे स्थान पर है. फिलहाल चीन पहले नंबर पर है.

6:37 AM (एक महीने पहले)

क्रिकेट में आ सकता है गोल्ड

Posted by :- Anurag Jha

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है. आज वाले फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से होगा. यानी खिताब की आखिरी जंग उसी टीम के खिलाफ है, जिससे भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े मुकाबलों में भिड़ चुकी है. भारत ने एशियन गेम्स के अपने अभियान में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने पहले जापान को आसानी से हराया और इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को भी एकतरफा अंदाज में मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को हराया, जबकि सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की. ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Advertisement
6:31 AM (एक महीने पहले)

Asian Games 2026 India Schedule: 22 सितंबर को भारत का शेड्यूल

Posted by :- Anurag Jha

तैराकी
सुबह 7:29 बजे- मेन्स 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल B- आर्यन नेहरा
सुबह 8:05 बजे- मेन्स 4x100 मीटर मेडले रिले हीट्स- भारत (ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्टन रोहित, धनुष सुरेश)
दोपहर 2:55 बजे- मेन्स 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल- भारत (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

बैडमिंटन
सुबह 6 बजे- विमेंस टीम क्वार्टर फाइनल- भारत बनाम जापान
सुबह 11:30 बजे- मेन्स टीम क्वार्टर फाइनल- भारत बनाम जापान

बॉक्सिंग
सुबह 8:30 बजे- विमेंस 51 किग्रा, राउंड ऑफ 32- साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास (फिलीपींस)
दोपहर 1:30 बजे- मेन्स 55 किग्रा, राउंड ऑफ 32- जादुमणि सिंह बनाम चंद्र बहादुर थापा (नेपाल)

क्रिकेट
सुबह 10:30 बजे- महिला टीम फाइनल- भारत बनाम श्रीलंका

घुड़सवारी
सुबह 5:45 बजे- इवेंटिंग टीम ड्रेसेज- फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये
सुबह 5:45 बजे- इवेंटिंग व्यक्तिगत ड्रेसेज- फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये
दोपहर 12:00 बजे- इवेंटिंग टीम जंपिंग- फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये
दोपहर 12:00 बजे- इवेंटिंग इंडिविजुअल जंपिंग- फवाद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये

तलवारबाजी 
सुबह 6:30 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, पूल स्टेज- सचिन, हेमाश सिंह सनासम
सुबह 8:15 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, पूल स्टेज- मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री
सुबह 10 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 32- सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 10:20 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 32- तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:20 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 16- सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:20 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, राउंड ऑफ 16- तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, क्वार्टर फाइनल- तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, क्वार्टर फाइनल- सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 1:50 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, सेमीफाइनल- सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 2:30 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, सेमीफाइनल- तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 3:10 बजे- मेन्स फॉइल इंडिविजुअल, फाइनल- सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 3:30 बजे- विमेंस एपी इंडिविजुअल, फाइनल- तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
सुबह 8:30 बजे- विमेंस क्वालिफिकेशन- प्रणति नायक

ई-स्पोर्ट्स
सुबह 5:30 बजे- फुटबॉल (eFootball) ग्रुप F- चिन्मय साहू और डेनियल पटेल

हॉकी
दोपहर 3:30 बजे- मेन्स टीम पूल B- भारत बनाम श्रीलंका

कबड्डी
सुबह 7:15 बजे- मेन्स टीम ग्रुप A- भारत बनाम साउथ कोरिया

कराटे
सुबह 7:35 बजे- मेन्स कुमिते 84 किग्रा, सेमीफाइनल- चेतन भट्ट
सुबह 7:50 बजे - मेन्स कुमिते 84 किग्रा, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला- चेतन भट्ट (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 8:52 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, राउंड ऑफ 16- अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी (इंडोनेशिया)
सुबह 10:04 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, क्वार्टर फाइनल- अलीशा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 10:40 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, सेमीफाइनल- अलीशा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
सुबह 11:04 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, रेपेचेज राउंड- अलीशा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12:04 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला- अलीशा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12:40 बजे- मेन्स कुमिते 84 किग्रा, फाइनल- चेतन भट्ट (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
दोपहर 12:52 बजे- विमेंस कुमिते 55 किग्रा, फाइनल- अलीशा (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

सेपक टकरा
सुबह 5:30 बजे- मेन्स रेगू टीम, ग्रुप B- भारत बनाम मलेशिया

शूटिंग
सुबह 6:15 बजे- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन- पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:30 बजे- मेन्स स्कीट इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (दूसरा दिन)- भवतेघ सिंह गिल, मेराज अहमद खान और अनंतजीत सिंह नरूका
सुबह 6:30 बजे- विमेंस स्कीट इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (दूसरा दिन)- माहेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों
सुबह 8:25 बजे- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल- पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

टेबल टेनिस
सुबह 6:30 बजे- विमेंस टीम राउंड ऑफ 16- भारत बनाम थाईलैंड
सुबह 9 बजे- मेन्स टीम राउंड ऑफ 16- भारत बनाम साउथ कोरिया

सॉफ्ट टेनिस
सुबह 5:30 बजे- विमेंस सिंगल्स ग्रुप D- आध्या तिवारी बनाम अलीशा जिग्लर (थाईलैंड)
सुबह 7 बजे- मेन्स सिंगल्स ग्रुप D- जय मीणा बनाम हुसैन अराइन (पाकिस्तान)
सुबह 9:30 बजे- मेन्स सिंगल्स ग्रुप C- आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेन अल्टांगेरेल (मंगोलिया)
सुबह 10:30 बजे- विमेंस सिंगल्स ग्रुप D- आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी (पाकिस्तान)
दोपहर 12 बजे- मेन्स सिंगल्स ग्रुप C- आर्यन ठाकुर बनाम चेन पो-यी (चीनी ताइपे)

वुशू
सुबह 6:29 बजे- विमेंस नानक्वान और नंदाओ फाइनल (नानक्वान)- लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम
सुबह 11:59 बजे- विमेंस नानक्वान और नंदाओ फाइनल (नंदाओ)- लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम
दोपहर 3:30 बजे- विमेंस 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल- रोशिबिना देवी बनाम मैन सिन चू (मकाऊ, चीन)
शाम 4 बजे- मेन्स 56 किग्रा क्वार्टर फाइनल- आर्यन बनाम सैदुलो अब्दुरशितोव (उज्बेकिस्तान)

6:26 AM (एक महीने पहले)

Asian Games 2026 Day 3: एशियन गेम्स का आज तीसरा दिन

Posted by :- Anurag Jha

सुप्रभात मित्रों! एशियन गेम्स 2026 का आज (22 सितंबर) तीसरा दिन है. आज भारत जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहा है, उससे जुड़े अपडेट्स हम आपके साथ लगातार शेयर करते रहेंगे. कृपया हमारे साथ बने रहिए और ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...