वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब और बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान बिहार के पटना निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को युवक शराब और बीयर की दुकान के पास सूटकेस के साथ संदिग्ध हालत में मिला था.