लखनऊ के हाई कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अपने मासूम बच्चे के साथ पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी. इस घटना ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया और मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं. यह घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब कोर्ट की कार्यवाही समाप्त हो चुकी थी.