भारत में आज रिश्ते इस कदर खौफनाक और जानलेवा क्यों हो गए हैं इसकी कहानी बेहद चिंताजनक है. पवित्र रिश्तों में भी आज संवेदनाओं का कमी न केवल रिश्तों को प्रभावित कर रही है बल्कि देशभर में साजिशों की आड़ में रिश्तों के कत्ल की खौफनाक घटनाएं सामने आ रही हैं. ये कहानियां पूरे देश को हिला कर रख रही हैं और समाज में भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ा रही हैं.