26 दिन भूखे रहने के बाद दिल में कई भावनाएं उभरती हैं जैसे दुःख, हैरानी, गम और गुस्सा. शरीर में 11 किलोग्राम तक वजन घट चुका है, मसल्स कमजोर हो गए हैं और अंगों तथा दिमाग पर गंभीर असर पड़ने लगा है. यह उपवास लद्दाख की सर्दी और दिल्ली की गर्मी में रहकर निभाया गया है. इस दौरान यह सवाल भी उठता है कि क्या इस उपवास की पवित्रता के लिए किसी से प्रमाण पत्र या कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा.