जम्मू कश्मीर के रियासी में लगातार हो रही बारिश के कारण सलाल बांध में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. बढ़ते जलस्तर और जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम के तहत बांध के कई गेट खोल दिए हैं जिससे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अधिकारियों की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.