महाराष्ट्र में पालघर जिले के चारोटी फ्लाईओवर पर मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर चांदी से भरी एक वैन पलट गई. यह वैन मुंबई से गुजरात के वापी जा रही थी.उसमें करीब 600 किलो चांदी की ईंटें लदी थीं, जिनकी कीमत 17 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जा रही है. हादसा फ्लाईओवर पर वाहन का संतुलन बिगड़ने से हुआ.