वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भारत के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर, यूएई, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में शतक जड़कर उन्होंने साबित किया है कि उनकी बल्लेबाजी सिर्फ घरेलू परिस्थितियों तक सीमित नहीं है.