अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने को लेकर राजी हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाता है तो स्थिति में काफी सुधार होगा. ट्रंप ने बताया कि यह डील बेहद करीब है और अगर यह समझौता सफल हो जाता है तो वह खुद इस्लामाबाद में भी जा सकते हैं.