उत्तराखंड के बागेश्वर में चैत्र नवरात्रि के दौरान भ्रामरी माता मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना को लेकर अनोखी परंपरा निभाई जा रही है. सप्तमी की रात निसंतान महिलाएं सूर्यास्त से सूर्योदय तक लगभग 14 घंटे हाथ में जलता दिया लेकर खड़ी रहती हैं और माता से संतान सुख की प्रार्थना करती हैं.