जम्मू जिले के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का पिलर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. यह घटना करीब शाम 4 बजे हुई, इस हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 6 मजदूरों के फंसे थे. तीन को रेस्क्यू कर लिया गया है और तीन मलबे में दबे बताए जा रहे हैं.