ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बुधवार को करीब 90 मिनट तक फोन पर बात की. इस बातचीत में दोनों नेताओं ने खासतौर पर ईरान और यूक्रेन युद्ध के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पत्रकारों को दिए बयान में ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने ईरान के एनरिच यूरेनियम के मामले में मदद का प्रस्ताव रखा है.