व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मौजूद डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को लेकर मजाक किया. पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरें दिखाते हुए ट्रंप ने बाइडेन की जगह ऑटोपेन का जिक्र किया और शी की ओर देखकर उन्हें बाइडेन बताया. इस पर शी हंस पड़े. ट्रंप लंबे समय से बाइडेन के आधिकारिक दस्तावेजों में ऑटोपेन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, हालांकि बाइडेन इन दावों को खारिज कर चुके हैं.