सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि एक ट्रेन के लोको पायलट ने रास्ते में समोसे खरीदने के लिए ट्रेन को रोक दिया. हालांकि इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना के सामने आने के बाद पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह मामला रेलवे नियमों और यात्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.