मध्य प्रदेश के सिवनी में पेंच टाइगर रिज़र्व द्वारा कबाड़ से बनाए गए बाघ के एक अनोखे स्टैच्यू का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनावरण किया. यह कलाकृति अब दुनिया में कबाड़ से बनी सबसे बड़ी बाघ की कलाकृति बन गई है और इसने अमेरिका के जॉर्जिया में बने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. स्टैच्यू को बनाने में पुरानी साइकिल पाइप जंग लगी चादरें और दूसरे बेकार पड़े सामान को मिलाकर 10 टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है.