सिंह राशि के सातवें घर में सूर्यग्रहण होने से आगामी 30 दिनों में सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. खासकर उन लोगों के लिए जो पार्टनरशिप बिजनेस करते हैं, उन्हें अपने पार्टनर के साथ मतभेद या विवाद से बचना आवश्यक होगा. सूर्य, जो कि सिंह राशि का स्वामी है, उस पर ग्रहण लगना कुछ चुनौतियां और सतर्कता की मांग करता है.