सुकांत मजूमदार ने चुनाव आयोग द्वारा निलंबित अधिकारियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कल इलेक्शन कमीशन ने घाटल, शमशेरगंज, सूती समेत सात ब्लॉकों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सस्पेंशन का आदेश जारी किया है. इन लोगों ने बिना किसी वैध कारण के, ऐसे वोटर जो वास्तव में मतदाता नहीं हैं, उन्हें चुनावी रोल में शामिल करने की कोशिश की.