गुजरात के सूरत शहर में आवारा कुत्तों के हमलों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. बीते 48 घंटे में दो अलग-अलग इलाकों में मासूम बच्चों पर हुए हमलों ने नगर निगम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली घटना लिंबायत के खानापुर इलाके की है, जहां गली में खेल रहे बच्चों पर अचानक तीन आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया.