पटना के बाढ़ क्षेत्र में पंचमहला फायरिंग कांड के बाद देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई और जमकर हंगामा हुआ. इस मामले में कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू पर आरोप है कि उन्होंने अनंत सिंह समर्थक और मुखिया पति मुकेश कुमार पर गोली चलाई. घटना के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में उनके आवास पर पहुंची, लेकिन वहां हालात काफी तनावपूर्ण हो गए. छापेमारी के दौरान सोनू-मोनू की मां और मुखिया उर्मिला सिन्हा समेत कुछ महिलाओं ने पुलिस को घर के अंदर जाने से रोक दिया.