बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और निर्देशक मिथुन ने बॉर्डर-2 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बॉर्डर टू फिल्म के लिए पुराने और प्रतिष्ठित गानों का सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है. सनी देओल जैसे कलाकारों की अहमियत की तरह ही उन गानों का भी अपना स्थान है. ये गाने अनु मलिक, जावेद साहब, रूप जी और सोनूजी जैसे महान संगीतकारों के द्वारा बनाए गए हैं.