नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है, दीपावली के एक दिन पहले मनाया जाता है. इस पर्व की महिमा बहुत खास है क्योंकि इसे आयु और सौंदर्य प्राप्ति का दिन माना जाता है. इस दिन खास तौर पर यमराज की पूजा की जाती है जो आयु देवता हैं.