पालघर जिले के नानिवली इलाके में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया. इस घटना में दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे. जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय वैभव लहांगे और उसका दोस्त नितीन वरठा एक शादी समारोह से देर रात अपने घर लौट रहे थे.