शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कहा है कि राम मंदिर का निर्माण तो पूरा हो चुका है लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए नया आंदोलन आवश्यक है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इस बयान के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कम से कम उद्धव ठाकरे को राम की बात नहीं करनी चाहिए.