मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित गसवानी गांव के सरकारी स्कूल में शैक्षणिक स्तर की पोल खुल गई. विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया तो पाया कि बच्चे बेसिक हिंदी भी ठीक से नहीं लिख पा रहे हैं. उन्होंने छात्रों से सुमंत शब्द लिखवाया, लेकिन अधिकांश बच्चे सही नहीं लिख सके.