जयपुर के खो-नागौरियान थाना इलाके में हिट एंड रन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तेज रफ्तार काली थार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि युवक करीब 10 फीट तक हवा में उछल गया और सड़क पर दूर जाकर गिरा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.