सतना जिले में लापता युवक विपिन कुमार यादव की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ।पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी आंचल यादव ने अपने प्रेमी सुनील कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या कराई। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर विपिन को घुमाने के बहाने ले जाकर मार डाला।