सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर अहम जानकारी दी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनम वांगचुक उपवास और डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोरी का सामना कर रहे हैं. उन्हें निगरानी में इलाज की आवश्यकता है ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है लेकिन शारीरिक पैरामीटर को सामान्य करने के लिए और इलाज ज़रूरी है.