उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राजाभैया मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मैहर शारदा माता मंदिर के गर्भगृह में शस्त्र पूजा करते दिख रहे हैं. मंदिर परिसर में हथियार ले जाना और उनकी पूजा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है.