धनबाद में रिंग सेरेमनी के दौरान पार्क में दूल्हा और दुल्हन का फोटो शूट चल रहा था. तभी वहां बैठे कुछ लड़कों ने कमेंटबाजी शुरू कर दी. जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो वो कुछ देर बाद मैरिज हॉल में लाठी, डंडे और हॉकी स्टिक के साथ पहुंचे और उन्होंने मारपीट, तोड़फोड़ शुरू कर दी.