अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक पर तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि रिहैबिलिटेशन सेंटर की वास्तविक स्थिति को पत्रकारों ने खुद देखा है. यह कोई छुपा हुआ स्थान नहीं है, बल्कि सब जानते हैं कि यह अस्पताल है. पत्रकारों को वहां लेकर गए जहां घायल और मृत मरीजों की हालत का निरीक्षण किया गया. सभी को व्यक्तिगत रूप से देखा गया ताकि स्थिति की सही जानकारी मिल सके.