राजगढ़ जिले के मलावर क्षेत्र में दस दिन से लापता युवक गोलू वाल्मीकि की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बुधवार को युवक के कंकाल को बरामद करते हुए आरोपी रघुवीर सौंधिया को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.