राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. दीपिका ने 99.8% अंक हासिल कर टॉप किया जबकि नव्या मीना ने 99.6% अंक प्राप्त किए. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों का ओवरऑल रिजल्ट 96.23% रहा. इस साल 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.