उत्तराखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजन की अनुमति मिलने के बाद अचानक इसे रद्द कर दिया गया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी और हंगामा हुआ. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात को परेड ग्राउंड तक मार्च निकालकर राज्य सरकार के फैसले पर सवाल उठाए और जमकर विरोध जताया.