रावलकोट में हुए इस आंदोलन में लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले दिनों से PoK क्षेत्र में जारी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है. पाकिस्तान रेंजर्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाकर 3 दर्जन से ज्यादा लोगों की जान ले ली है, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और गर्भवती भी शामिल हैं.