बिहार में 32,388 टीचर पदों पर भर्ती परीक्षा जल्द कराई जानी है. छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं लगातार दो-दो साल की देरी से हो रही हैं, और नियमों में बदलाव के कारण प्रक्रिया और भी लंबित हो गई है. इससे छात्रों के भविष्य पर भी असर पड़ रहा है. कई छात्र सवाल करते हैं कि अगर ये परीक्षाएं भी लटक गईं तो आगे क्या होगा.