पीएम मोदी की अपील के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज मैंने अपनी मीटिंग में यह बात कही कि हमें अपने स्तर पर, अधिकारी स्तर पर और सरकार के स्तर पर यह निर्णय लेना चाहिए कि जब तक अत्यावश्यक कारण न हो, जैसे मेडिकल इमरजेंसी या शिक्षा से जुड़ा कोई विषय, तब तक विदेश यात्रा से परहेज किया जाना चाहिए.