PPF में सिर्फ एक गलती और लाखों का नुकसान, 5 अप्रैल तक करें ये काम.अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करते हैं, तो 5 अप्रैल की तारीख बहुत अहम होती है. एक छोटी सी देरी आपको लंबे समय में लाखों का नुकसान करा सकती है. PPF में ब्याज की गणना हर महीने 5 तारीख से महीने के अंत तक के न्यूनतम बैलेंस पर होती है. यानी अगर आप 1 से 5 अप्रैल के बीच पैसा जमा करते हैं, तो पूरे महीने का ब्याज मिलता है