जयपुर के किशनपोल इलाके में एक ऐतिहासिक दरगाह में निर्माण कार्य को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच यह विवाद तब बढ़ा जब सरकारी फंड से चल रहे निर्माण कार्य को रोकने की कोशिश की गई। बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने निर्माण को अवैध बताया जबकि कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने इसका कड़ा जवाब दिया।