कौशांबी में पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता रोशन लाल को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और वर्चस्व की लड़ाई के चलते रोशन लाल ने सुपारी देकर मनोज कुमार की हत्या कराई थी. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.