पटना के मनेर थाना गेट के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर एक राउंड फायरिंग की और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा शुरू किया और करीब 12 किलोमीटर बाद छितनावा इलाके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल लाल बाइक बरामद हुई है. मामले की जांच जारी है.